सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

समाजवादी पार्टी का सदस्यता को लेकर प्रचार अभियान

रिक्शा का लिया जा रहा है सहारा

आगामी नगर निगम और पंचायत सहित अन्य निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रदेश के साथ इंदौर शहर, जिला और संभाग में भी सदस्यता अभियान चला रही है। सस्ता-सुन्दर प्रचार का साधन ऑटो रिक्शा को ढूंढ रखा है, इस पर बैनर लगाकर सदस्यता अभियान का प्रचार किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर निकाय चुनाव में तीसरे दल के रूप में विकल्प तैयार किया जा सके।