527 शहीदों के नाम कल सुबह 5270 पौधों का होगा रोपण
निगम का कारगिल वाटिका में अभियान
नगर पालिक निगम और टीम महापौर द्वारा कल रविवार की सुबह 7 बजे से छोटा बिलावली तालाब में 527 शहीदों के नाम 5270 पौधों का महाअभियान कारगिल वाटिका में आयोजित होगा। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और हरियाली से समृद्ध होगी कल की सुबह। निगम के साथ संस्था प्रयास भी जुड़ी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम अधिकारी और संस्था पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
