तेजाजी नगर आश्रम में होगा आयोजन
ग्राम मिर्जापुर स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व में इंदौर सहित मालवा- निमाड़ अंचल से सैकडों गुरुप्रेमी सहपरिवार शामिल होंगे। जयगुरुदेव संगत इंदौर के अध्यक्ष चतरसिंह राजावत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रात: 8 बजे विशेष पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद सत्संग, सुमिरन और गुरु महाराज के संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
