पर्यावरण संरक्षण महाअभियान कल, जैन श्रीसंघ का पौधारोपण
श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, कल 26 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे केशरी वाटिका, एयरपोर्ट रोड,स्थित चातुर्मास स्थल पर द्वारा पर्यावरण संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण महाअभियान का आयोजन आचार्य श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा तथा श्रमण- श्रमणी वृंद के सान्निध्य में होगा। धनराज संघवी, महेंद्र बागवाला, नीरज सुराणा, मनोज जैन, गजेंद्र सकलेचा, मनीष संघवी, सनोज मामा, कमल कटारिया, राजेंद्र राजोद, मुकेश पारा, संदीप कुक्षी आयोजन से जुडे है।
