सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संत और ठाणा का मंगल प्रवेश

कंचनबाग श्रीसंघ में चातुर्मास के अंतर्गत लब्धिरत्नसागर म.सा. आदि ठाणा-2 का मंगल प्रवेश बडी संख्या में जैन समाजजनों की मौजूदगी में हुआ। उदघोष भी लगे, रास्ते भर वंदन-अभिनंदन का लाभ लिया गया। बडी संख्या में श्वेताम्बर जैन समाज के समाजजन मौजूूद रहे।

चातुर्मास में प्रतिदिन प्रवचन, स्वाध्याय, तप, आराधना, बाल एवं युवा संस्कार कार्यक्रम तथा विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जाएगा। राजेश चेलावत, मनीष सुराणा, प्रकाश भटेवरा, नरेन्द्र भटेवरा, शांतु पालरेचा, प्रितेश ओस्तवाल, शैलेन्द्र नाहर, सुनील पटवा, कल्पक गाँधी, विमल नाहर, कैलाश नाहर, यशवंत जैन, सुरेश देशलहरा, बसंत लुनिया, राजेंद्र लुनिया, अशोक बाफना, नीलेश मोगरा, देवेंद्र डुंगरवाल, प्रकाश व्होरा, जयंतीलाल संघवी, नरेश लूणकरण मेहता, विजय ललवानी, किशोर पोरवाल, संजय छाजेड़, प्रदीप ललवानी, प्रताप सिंह मेहता, राजकुमार सुराणा, दिनेश हुंडिया, मनोहर लोढ़ा, धर्मेंद्र चेलावत, सुनील कोठीफोड़ा, अशोक कर्णावट, रुपेश शाह, मनोज भचावत, संजय लुनिया, अमोल जिंदानी, नीलेश सकलेचा, नरेंद्र भंडारी, अशोक राजगढ़वाला पुखराज पामेचा, राजेश भंडारी, राजेंद्र बरमेचा,कीर्ति शाह, प्रकाश बाफना, रोहन मेहता, जयेश पालरेचा, मिलन जैन आदि उपस्थित थे।