सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राजमोहल्ला जिनालय पर संत ने किया अभिषेक

आचार्य सुनील सागर म.सा. अंजनि नगर से विहार कर सुदामा नगर के लिए आज सुबह निकले। इस दौरान वे कालानी नगर, रामचंद्र नगर, राजमोहल्ला और बियाबानी जैन मंदिर में दर्शन के लिए रुके। राजमोहल्ला जिनालय में आचार्यश्री ने भगवान महावीर का अभिषेक किया। इस दौरान संत का पाद पक्षालन और आरती की। इस अवसर इंद्रकुमार सेठी, प्रणय बाकलीवाल, नीलेश सेठी, सुशील पाटनी, अजय जैन, अरुण बाकलीवाल मौजूद थे।