सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राजवाड़ा के दरबार हॉल पर र्ग्च होंगे 2 करोड़

पर्यटन विभाग करवाएगा विशेष विद्युतीकरण का कार्य

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के द्वारा राजवाड़ा के दरबार हॉल पर 2 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से विभाग के द्वारा विशेष विद्युतीकरण का कार्य करवाया जाएगा। वैसे तो राजवाड़ा की इमारत का इंदौर नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जीर्णोद्धार करने का कार्य किया गया है।

इस कार्य के साथ ही साथ नगर निगम के द्वारा इस इमारत को सुंदर बनाने के लिए भी काम किया गया। इस इमारत की मरम्मत की गई और वहां पर विशेष प्रकाश की व्यवस्था भी की गई। इस पूरे काम को करने के लिए नगर निगम के द्वारा कई महीने तक राजवाड़ा की इमारत को बंद कर काम करवाया गया। जो लोग राजवाड़ा घूमने के लिए जाते थे उन लोगों को इमारत में जाने का अवसर नहीं दिया गया।

नगर निगम के द्वारा करवाए गए इस काम के बाद भी राजवाड़ा की इमारत में बहुत सारे कामों की गुंजाइश नजर आती है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के दल के द्वारा राजवाड़ा का निरीक्षण करते हुए इस बात की समीक्षा की गई थी कि यहां पर अभी कौन से काम करवाए जाने की आवश्यकता है। ऐसे कामों को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें अलग- अलग चरण में करवाने का भी फैसला लिया गया था।

इस कड़ी के अंतर्गत मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के द्वारा अब सबसे पहले राजवाड़ा की इमारत में स्थित दरबार हॉल के विशेष विद्युतीकरण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार इस कार्य को करने में 2 करोड रुपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी।

इस कार्य को करने में 9 महीने का वक्त लगेगा। पर्यटन विकास निगम के द्वारा इस काम को अंजाम देने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

पूर्व कलेक्टर ने ली रुचि

इन काम को करवाने में इंदौर के पूर्व कलेक्टर इलैया राजा के द्वारा रुचि ली जा रही है। इस समय वह पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी काम कर रहे हैं। उनके द्वारा रुचि लिए जाने के कारण यह प्रस्ताव मंजूरी के मुकाम तक पहुंच पाया है।

लालबाग में भी हो रहा काम

पर्यटन भी विकास निगम के द्वारा इंदौर के ऐतिहासिक स्थलों पर बेहतर कार्य करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत लालबाग में भी विकास और सुंदरता का काम किया जा रहा है। इस काम के चलते हुए लाल बाग के परिसर में दर्शकों और

इंदौर पुलिस ने आज मातृशक्तियों के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता का संदेश देने के लिए सुबह 6 बजे से नेहरू स्टेडियम में महिला वॉकथॉन का आयोजन किया। पिंक माहौल में आज पिंक कैप और पिंक वस्त्र माहौल में महिला और युवतियों ने बड़ी संख्या में इस वॉकथॉन में शामिल होकर नशे से है दूरी जरूरी का संदेश दिया और पुलिस के अभियान को सार्थक किया। मंच से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, पिंक कलर भी उड़ाया और जुम्बा डांस भी हुआ और हरी झंडी के बाद यह वॉकथान शुरू हुई।

पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लालबाग के परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी गई है।

अब गांधी हॉल की बारी

राजवाड़ा और लालबाग के काम के बाद अब पर्यटन विकास निगम के द्वारा गांधी हॉल में भी काम का शुरू करने की तैयारी की जा रही है। राजवाड़ा की तरह गांधी हॉल में भी नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए हैं। निगम के द्वारा इस राशि के खर्च के बाद भी गांधी हॉल के परिसर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। अब पर्यटन विकास निगम के द्वारा इस परिसर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।