सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

छात्रों की आवाज बुलंद करने पहुंचे कांग्रेसी

लगातार कांग्रेस नेता नीट पेपर लीक मामले में टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं रोड पर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। कल कांग्रेस नेता अमन बजाज, शैलेष गर्ग, दीपू यादव, अमित पटेल, पिंटू जोशी, इम्तियाज बेलिम, जतिन थोरात, बलवंत टंटवाड़े, नितिन कुशवाह, लोकेश हार्डिया, केशव यादव, राजा चौकसे, राजू भदौरिया सहित अन्य भंवरकुआं पहुंचे। सभी ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की।

इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल सहित अन्य कांग्रेसी भी विद्यार्थियों के समर्थन में पहुंचकर उनकी आवाद बुलंद करते दिखे। वानखेड़े एवं पटेल ने कहा कि हमारा समर्थन छात्रों को है। पुलिस लाठी मारेगी तो भी हम खड़े होकर लाठी खाएंगे, लेकिन छात्रों को न्याय दिलाएंगे।

वानखेड़े ने छात्रों के समर्थन में शेर भी पढ़ा। पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन भी मौजूद रहे। इधर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भी छात्र आन्दोलन में पहुंचे। नीलेश सेन शैलू, जतिन थोरात सहित अन्य पहुंचे थे।