बिटोआ चुनाव 26 जुलाई को
इंदौर। बैडमिंटन इंडिया टेक्निकल आफिशियल्स एसोसिएशन (बिटोआ) की साधारण सभा और आगामी 4 सालों के लिए नये चुनाव 26 जुलाई रविवार को होंगे, बैडमिंटन इंडिया टेक्निकल आफिशियल्स एसोसिएशन बिटोआ के उपाध्यक्ष मप्र के धर्मेश यशलहा ने बताया कि नये चुनाव 2026-2030 के लिए हैं। इस समय बिटोआ के अध्यक्ष दिल्ली के राजीव मेहता,सचिव महाराष्ट्र के उदय साने सचिव और कोषाध्यक्ष महाराष्ट्र के अनिरुद्ध जोशी हैं, मप्र के धर्मेश यशलहा उपाध्यक्ष हैं।
चुनाव अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार चुनाव में महाराष्ट्र के उदय साने अध्यक्ष, असम के विश्वजीत घोष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोआ के संदीप हल्वे सचिव और महाराष्ट्र के अनिरुद्ध जोशी फिर कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, उपाध्यक्ष के लिए मप्र के धर्मेश यशलहा, उप्र के अजेद्र राय, राजस्थान के लोकेश कुमार सोनी,आलोक नोबल और प्रवीण कुमार विश्नोई हैं, सह सचिव के पांच पदों के लिए मतदान होगा।
