वैज्ञानिक क्रांति हुई वह अद्वितीय-महापौर
'विज्ञान ने सारे संसार को एक बड़े परिवार में बदल दिया है। भारत ने पिछले दशक में विज्ञान के क्षेत्र में जो तरक्की की है, वह अद्वितीय है। असाध्य रोग की चिकित्सा के साथ-साथ आज हमारे वैज्ञानिक चंद्र और मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने में सफल हो रहे हैं।
यातायात और संचार के साधनों ने जीवन को बहुत गतिशील बना दिया है। उक्त उद्गार रिलायंस एनिमेशन अकादमी के उद्घाटन अवसर पर नगर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने उद्बोधन में व्यक्त व्यक्त किए। संदीप शेट्टी, डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल, भारती शेखावत, नीलेश शेखावत, वैभवी भामरे, डॉ. सुरेखा भारती, सुनील मतकर, सतीश मुंगरे, कविवर रामचंद्र अवस्थी,राजेंद्र शर्मा, राहुल पवार, संतोष श्रीवास्तव मौजूद थे।
