सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एक्वेथलॉन व ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए

इंदौर। 30वीं मध्य प्रदेश सबजूनियर, जूनियर व सीनियर एक्वेथलॉन व ट्रायथलॉन प्रतियोगिता 2026, का आयोजन नीमच जिले में किया गया, प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीएम नीमच पराग जैन, जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ऐश्वर्या मूंदड़ा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन ओ पी अवस्थी, जे पी सक्सेना, प्रभु मूलचंदानी, राकेश कोठारी द्वारा किया गया। इस मौके पर इंदौर एक्वेटिक असोसिएशन के सचिव सत्यम द्विवेदी, संजू जाधव उपस्थित रहे..।