मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

पुरानी टंकी को ध्वस्त कर नई निर्माण की बारी

द्वारकापुरी में ज्ञान सागर स्कूल के पास की पुरानी जर्जर टंकी तोड़ने की तैयारी

विधानसभा 4 के अंतर्गत वार्ड 84 से जुड़े द्वारकापुरी क्षेत्र में सालों पुरानी टंकी को ध्वस्त कर नई टंकी के निर्माण की बारी अब आई है। जिसको लेकर निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सालों पुराने जर्जर टंकी को तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इसी माह पुरानी टंकी तोड़कर जल्द नई का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। पुरानी तोड़कर नई का होगा निर्माण, पानी का संकट होगा दूर सालों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को तोड़कर आने वाले दिनों में निगम द्वारा यहां बेहद जल्द अमृत-2 प्रोजेक्ट में नई टंकी का निर्माण भी शुरू होगा जिसको लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि द्वारकापुरी क्षेत्र के ज्ञान सागर स्कूल के पास स्थित सालों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कर बेहद जल्द इसी साल क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर नई बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे क्षेत्र के रहवासियों का सालों पुराना जल संकट अगले साल गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले दूर हो जाएगा।