मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

20 रसोइयों ने 8 भट्टियों पर शुरू किया बप्पा का प्रसाद बनाना

खजराना गणेश मंदिर पर गणपति चौथ से लेकर पूरे उत्सव में लड्डू का प्रसाद श्रद्धालुओं को भक्त मंडल की ओर से वितरित किया जाएगा। प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू हो गई। कार्य का शुभारम्भ किया गया। 20 रसोइयों ने 8 भट्टियों पर बप्पा का प्रसाद लड्डू बनाने का शुरू किया।

यह कार्य 13 सितम्बर तक चलेगा और 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 10 बजे कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल उत्सव की शुरुआत करेंगे और प्रसाद वितरण भी शुरू होगा। प्रसाद निर्माण शुभारम्भ पर अशोक भट्ट, पुनीत भट्ट, वरुण पार्थ बागड़ी, कविश गोय, सुभाष नायक एवं दिीप, अधिकारी घनश्याम शुक्ला, गौरीशंकर मिश्रा मौजूद थे।