जयरामपुर कालोनी में मनेगा गणेश महोत्सव
सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कॉलोनी के अनिल आगा ने बताया कि गणेशोत्सव में इस बार पर्यावरण को लेकर ही सब कुछ बनाया जाएगा। इस बार के गणेशोत्सव में आपको गणेशजी, पांडाल अलग अलग स्वरूप में बने नजर आएंगे। बड़े गणेशोत्सव से जुड़े आयोजको ने सुंदर पहाड़ों और झरनों सहित जंगल की थीम पर डिजाइन तैयार करवाकर पंडाल की डिजाइन बंगाली कारिगरों द्वारा बनाई गई है।
जंगल के बीच में 8 फीट ऊँचे भगवान गणेशजी की मूर्तियां भक्तों को दर्शन देंगी। पाण्डाल के बाहर रंगबिरंगी साजसज्जा के साथ 15 फीट ऊंचे आदियोगी की प्रतिकृति और अंदर बाल स्वरूप में भगवान जगन्नाथ से खेलते हुए गणेशजी की मूर्ति रहेगी,पाण्डाल के एक और 15 फीट ऊँचाई पर विराट स्वरूप में आदियोगी भी विराजमान होंगे।
